Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
अमेरिकी सेना (US military) के अफगानिस्तान में अपने 20 साल पुराने सैन्य अभियान (US Afghanistan Mission Ends) का मंगलवार को अंत हो गया. हालांकि काबुल एय़रपोर्ट (Kabul Airport) से आखिरी अमेरिकी सैनिक के रवाना होने के पहले अमेरिकी फौज ने बड़ी ही सूझबूझ से अपने कब्जे वाले तमाम लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टरों और हथियारबंद वाहनों (Military Aircraft, Armored Vehicles) को निष्क्रिय कर दिया. ताकि तालिबान (Taliban) के हाथों में पड़ने के बावजूद इनका इस्तेमाल न किया जा सके. अमेरिकी सेना ने काबुल पर 15 अगस्त को तालिबान के कब्जे के बाद महज 15 दिनों में अपने नागरिकों और मददगारों की सुरक्षित वापसी के साथ इस काम को अंजाम दिया..

Category

🗞
News

Recommended