Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago

Delhi Rains: दिल्ली-एनसीआर में लगातार दूसरे दिन भारी बारिश (Heavy Rain in Delhi NCR) ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। 6 घंटों की भारी बारिश से दिल्ली पानी-पानी होती नजर आई। घने बादलों के बीच तेज बारिश से कई इलाकों में अंधेरा छा गया। मिंटो ब्रिज, आईटीओ समेत तमाम इलाकों में वाहन सुबह के वक्त रेंगते नजर आए। दिल्ली के लोदी गार्डेन, आईजीआई एयरपोर्ट जैसे इलाकों में तेज बारिश देखी गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Delhi Weather Update) का कहना है कि बिजली की तेज गड़गड़ाहट के साथ दिल्ली, हरियाणा (Haryana), उत्तर प्रदेश (UP Rain), राजस्थान (Rajasthan) के तमाम इलाकों में मध्यम से तेज बारिश का दौर अभी जारी रह सकता है।

Category

🗞
News

Recommended