Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
Sidharth Shukla Life Journey: टीवी से बॉलीवुड में एक नई पहचान बनाने वाले पॉपुलर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का मुंबई में निधन हो गया. शुक्ला की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है. 40 साल के सिद्धार्थ शुक्ला ने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की थी और टीवी सीरियल बालिका वधु (Balika Vadhu) के रास्ते वो बॉलीवुड पहुंचे थे. बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के विजेता रहे शुक्ला को दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया और टीवी सीरियल बालिका वधु ने उन्हें घर-घर तक पहुंचा दिया...बिग बॉग से दौरान शहनाज गिल ( Shahnaaz Gill) के साथ उनकी जोड़ी इतनी मशहूर हुई कि लोग दोनों को प्यार से सिडनाज (Sidnaaz) कहकर बुलाने लगे...सिद्धार्थ के करियर पर पेश है जनसत्ता की ये खास रिपोर्ट..

Category

🗞
News

Recommended