Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में अब केवल 20 ही दिन बाकी है. इससे ठीक पहले बीसीसीआई ने आईपीएल की दो नई टीमों को जोड़ने की कवायद शुरू कर दी है. आईपीएल 2021 आठ टीमों का आखिरी आईपीएल होगा, इसके बाद अगले साल से दस टीमें हो जाएंगी, इसका ऐलान बीसीसीआई पहले ही कर चुका है. अब इसके लिए बीसीसीआई टेंडर भी जारी कर दिए हैं. इस बीच खबर ये सामने आ रही है कि अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो बीसीसीआई के खाते में कम से 5000 करोड़ रुपये हो सकते हैं.

Category

🥇
Sports

Recommended