Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
आईपीएल 2021 के फेज टू की तैयारी अब अंतिम चरण में है. पूरी दुनिया के दिग्‍गज क्रिकेटर लगातार यूएई पहुंच रहे हैं. ज्‍यादातर खिलाड़ी पहुंच गए हैं, वहीं बचे हुए खिलाड़ी तीन से चार दिन में पहुंच जाएंगे. भारत के भी खिलाड़ी यूएई पहुंच चुके हैं, केवल वही खिलाड़ी बचे हुए हैं, जो इस वक्‍त इंग्‍लैंड में टेस्‍ट सीरीज खेल रहे हैं. एक दो खिलाड़ियों को छोड़कर इस सीरीज में खेल रहे अधिकांश खिलाड़ी आईपीएल भी खेलते ही हैं. सीरीज के पांचों मैच पूरे होने के बाद सभी भारतीय और इंग्‍लैंड के खिलाड़ी स्‍पेशल प्‍लेन से यूएई पहुंचेंगे. इस बीच टीम इंडिया के कप्‍तान और आईपीएल में आरसीबी के कप्‍तान विराट कोहली के लिए अच्‍छी खबर है. पता चला है कि विराट कोहली के पक्‍के दोस्‍त और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले एबी डिविलियर्स यूएई पहुंच गए हैं. 

Category

🥇
Sports

Recommended