Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
इन दिनों मौसम बदलने और कोरोना का संक्रमण कुछ कम होने के साथ ही उत्तराखंड की वादियों में पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. लेकिन इसी के साथ एक बड़ी समस्या ने घेर लिया है. यहां आने वाले कुछ पर्यटक स्‍थानीय लोगों के साथ ही अन्य पर्यटकों के लिए भी बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं. ये पर्यटक खुले में शराब पीते हैं, अश्लील गाने बजाते हैं और अन्य लोगों को परेशान करते हैं. इससे परेशान होकर कुछ स्‍थानीय युवाओं ने अब ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है. अभियान का नाम रखा है रोको टोको. इसी अभियान से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
#Chamoli #drinkalcoholinopen #Uttarakhandpolice 

Category

🗞
News

Recommended