Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
आईपीएल 2021 का दूसरा फेज शुरू होने को है. 19 सितंबर से आईपीएल 14 का दूसरा चरण शुरू हो रहा है. इस बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्‍या आईपीएल के मैचों के दौरान यूएई में दर्शकों को स्‍टेडियम में प्रवेश की परमीशन दी जाएगी या फिर नहीं. इस बाबत पता चला है कि बीसीसीआई और यूएई की सरकार इस बात पर सहमत हुई है कि आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के दौरान दर्शकों को आंशिक रूप से स्टेडियम में प्रवेश की इजाजत दी जाएगी. बोर्ड के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है. यानी स्‍टेडियम पहले की तरह दर्शकों से खचाखच तो नहीं भरा होगा, लेकिन ऐसा भी नहीं होगा कि खाली स्‍टेडियम में मैच हो.

Category

🥇
Sports

Recommended