उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी समेत यूपी के सभी राजनीतिक दल ब्राह्मण वोट बैंक पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। बीजेपी, सपा और बसपा की ओर से ब्राह्मणों के लिए शुरू किए गए सम्मेलन के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी मोर्चा खोल दिया है। यूपी के ब्राह्मणों को पार्टी से जोड़ने के लिए पार्टी ने अगले महीने से नए सम्मेलन का ऐलान किया है। आप ने इसे चाणक्य विचार सम्मेलन नाम दिया है।
#UPAssemblyelection2022 #AAP #CMKejriwa #ChanakyaVicharSammelan
Comments