Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
आईपीएल 2021 का रोमांच एक बार फिर शुरू होने को है. 19 सितंबर से मैच खेला जाएगा. हालांकि इससे पहले आईपीएल की कुछ टीमों को उस वक्‍त जोरदार झटका लगा, जब इंग्‍लैंड के तीन खिलाड़ियों ने अपना नाम इससे अचानक वापस ले लिया था. सभी खिलाड़ियों ने इसका कारण अलग अलग बताए थे, अब इंग्‍लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्‍स ने इस बात का खुलासा किया है कि वे आईपीएल खेलने क्‍यों नहीं आ रहे हैं. क्रिस वोक्स ने स्वीकार किया कि उन्हें इंग्लैंड के व्यस्त कार्यक्रम, जिसमें टी20 विश्व कप और एशेज टूर शामिल है, उसमें शामिल होने के लिए आईपीएल के दूसरे चरण से हटना पड़ा. दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को कहा था कि क्रिस वोक्स निजी कारणों की वजह से इस टूर्नामेंट से हटे हैं. फ्रेंचाइजी ने फिर बताया कि उन्होंने क्रिस वोक्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के बेन ड्वारशुइस को साइन किया है.

Category

🥇
Sports

Recommended