Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
Bihar Abmulance Liquour News: सारण में एम्बुलेंस से शराब मिलने के मामले में सियासी घमासान तेज होता जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अब बोलने को कुछ नहीं बचा है। पहले एम्बुलेंस से बालू की ढुलाई होती थी आज एम्बुलेंस में शराब की ढुलाई हो रही है। सरकार अब भी कहेगी की बिहार में शराबबंदी (Liqour Ban) है। जिस गाड़ी पर मरीजो को ले जाना चाहिए उस पर शराब की ढुलाई हो रही इससे शर्मनाक कुछ भी नहीं। दरअसल, सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी (Rajiv Pratap Rudi) के कोष से पंचायत स्तर पर दिए गए एम्बुलेंस से 280 लीटर देशी शराब बरामद की गई है। मामले में एम्बुलेंस ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही चार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Category

🗞
News

Recommended