Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
विराट कोहली (Virat kohli) ने जब से टी-20 की कप्तानी छोड़ने की घोषणा की है, तब से चर्चाओं का बाजार गर्म है. नया कप्तान कौन होगा इस पर सवाल-जवाब चल रहे हैं. हालांकि रोहित शर्मा का नाम लगभग तय माना जा रहा है लेकिन बीसीसीआई (BCCI) ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं कि है. वहीं दावा ये किया जा रहा है कि विराट और रोहित के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. दरअसल, इस दावे के पीछे दोनों के बीच कुछ साल पहले हुई खटपट की चर्चा है. बात साल 2019 में हुए वनडे वर्ल्ड कप की है. वनडे वर्ल्ड कप के बाद खबर आई थी कि टीम में दो गुट बन चुके हैं. तब एक न्यूज रिपोर्ट में दावा किया गया था कि टीम में एक गुट विराट कोहली का है, जबकि दूसरा गुट रोहित शर्मा का. 

Category

🥇
Sports
Comments

Recommended