Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
पड़ोसी देश पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की बद्दतर होती हालत को लेकर अक्सर मामले सामने आते रहते हैं। हिंदूओं के साथ अत्याचार, अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के उत्पीड़न पाकिस्तान में अब आम हो चला है। लेकिन अगर एक हिंदू पाकिस्तान की प्रशासनिक सेवा का हिस्सा हो, खासकर एक हिंदू लड़की तो ये सभी के लिए हैरानी की बात होगी।

एक हिंदू लड़की ने न केवल इस हैरान कर देने वाली बात को अंजाम दिया बल्कि पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के लोगों के लिए एक मिसाल बन गयी। हम बात कर रहे हैं डॉक्टर सना रामचंद गुलवानी की। सना रामचंद गुलवानी पाकिस्तानी हिन्दू हैं, जो इन दिनों खूब चर्चा में हैं। उन्होंने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसके बाद पाकिस्तान के हिंदुओं के साथ ही दुनिया भर के हिंदू गर्व महसूस कर रहे हैं।
#Sana_ramchand #Pakistan #Hindu

Category

🗞
News

Recommended