Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
ताजमहल के 500 मीटर के अंदर किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पर सुप्रीम कोर्ट की रोक है, लेकिन आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए ) के अफसरों ने ताज व्यू प्वाइंट, महताब बाग पर बुधवार शाम को कांसर्ट कराया, जिसके लिए महताब बाग की बाउंड्री से सटाकर यमुना की तलहटी तक वाटरप्रूफ पंडाल लगाया गया। शाम 5:30 बजे से रात 8 बजे तक इस कांसर्ट में लाउडस्पीकर लगाने के साथ लाइटिंग की गई। जिस व्यू प्वाइंट पर एडीए ने इन्क्रेडिबल ताज कांसर्ट कार्यक्रम किया, वह ताजमहल से महज 315 मीटर दूर है, जबकि संरक्षित स्मारक महताब बाग की दीवार से सटाकर वाटरप्रूफ पंडाल और स्पीकर लगाए गए। सुप्रीम कोर्ट ने 24 मार्च 1998 को यान्नी शो के बाद दिए गए आदेश में स्पष्ट कहा है कि 500 मीटर के बाहर होने वाले कार्यक्रमों के लिए भी पर्यावरण प्रभाव का आकलन और ध्वनि प्रदूषण की जांच के साथ संबंधित विभागों से पूर्व अनुमतियां लेनी होंगी।

Category

🗞
News

Recommended