Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
डेंगू, वायरल बुखार और अन्य मरीजों के उपचार के लिए ब्लड बैंकों में रक्त की कमी हो रही है। ऐसे हालात में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आगरा, मथुरा, मैनपुरी और फिरोजाबाद में रक्तदान शिविर लगाए गए। इन शिविरों में रक्तदान को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया। लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

Category

🗞
News

Recommended