Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
आईपीएल 2021 का संग्राम चल रहा है. हालांकि अब आईपीएल में बहुत ज्‍यादा मैच नहीं बचे हैं. लेकिन आईपीएल के खत्‍म होते ही तुरंत बाद टी20 विश्‍व कप खेला जाना है. 15 अक्‍टूबर को आईपीएल का फाइनल होगा और 17 अक्‍टूबर से विश्‍व कप शुरू हो जाएगा. इस बीच विश्‍व कप के लिए चुने गए टीम इंडिया के खिलाड़ी उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, जैसी कि उनसे उम्‍मीद थी. आईपीएल में ज्‍यादातर वे खिलाड़ी चल रहे हैं, जो टीम इंडिया में शामिल नहीं किए गए हैं. ऐसे में लगातार इस बात की मांग उठ रही है कि टीम इंडिया में बदलाव किया जाए. अब इसकी संभावना भी नजर आ रही है. बीसीसीआई ने भले भारतीय टीम का ऐलान कर दिया हो, लेकिन दस अक्‍टूबर तक इसमें बदलाव किया जा सकता है. देखना होगा कि क्‍या कुछ फैसला लिया जाता है या नहीं. 

Category

🥇
Sports

Recommended