Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
टीम इंडिया के खिलाड़ी इस वक्‍त आईपीएल में व्‍यस्‍त हैं, लेकिन आईपीएल के साथ साथ खिलाड़ियों की नजर टी20 विश्‍व कप पर भी है. भारतीय खिलाड़ी ही नहीं, बाकी दुनिया के प्‍लेयर्स भी इसकी तैयारी कर ही रहे हैं. टीम इंडिया के खिलाड़ियों की भी इस बार विश्‍व कप में कड़ी परीक्षा होनी है. खास तौर पर कप्‍तान विराट कोहली की, जो इस बार के विश्‍व कप के बाद टी20 की कप्‍तानी छोड़ देंगे. इस बीच भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा का एक बड़ा बयान सामने आया है. उन्‍होंने साफ तौर पर कहा है कि भारतीय टीम फिर से विश्‍व कप की ट्रॉफी जीते, इसके लिए टीम वो सब करेगी, जो कर सकती है. विराट कोहली के बाद टीम इंडिया का अगला कप्‍तान कौन होगा, ये तो अभी साफ नहीं है, लेकिन हां, इतना जरूर है कि रोहित शर्मा इसके प्रबल दावेदार जरूर हैं.

Category

🥇
Sports

Recommended