Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
आईपीएल का रोमांच जारी है. अब लीग चरण अपने अंतिम दौर में है और टीमें प्‍लेऑफ्स में जाने के लिए लगातार जोरआजमाश कर रही हैं. आठ में से चार टीमें आगे के सफर के लिए निकल जाएंगी, जिनमें से एक टीम खिताब जीतेगी, वहीं चार टीमें बाहर हो जाएंगी और उनका सफर खत्‍म हो जाएगा. बाहर हुई चार टीमें अगले साल के लिए तैयारी शुरू करेंगी. इस आईपीएल की खास बात ये भी है कि आठ टीमों का ये आखिरी आईपीएल होगा, इसके बाद आईपीएल 2022 में दस टीमें खेलती हुई नजर आएंगी. अगले साल के आईपीएल में टीमें काफी कुछ बदली बदली सी नजर आएंगी. इस बीच 19 सितंबर यानी जिस दिन आईपीएल फेज 2 का पहला मैच खेला गया था, उसके बाद से लगातार आईपीएल के मैच हो रहे हैं. रोज एक या फिर दो मुकाबले खेले जा रहे हैं, लेकिन अब तीन दिन ऐसे आने वाले हैं, जब आईपीएल का कोई भी मैच नहीं होगा. 

Category

🥇
Sports

Recommended