Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
इस वक्‍त क्रिकेट की दुनिया की सबसे बड़ी लीग इंडियन प्रीमियर लीग चल रही है. आईपीएल 2021 का फाइनल मैच 15 अक्‍टूबर को खेला जाएगा. इसके ठीक दो ही दिन बाद टी20 विश्‍व कप शुरू हो जाएगा. वैसे तो आईसीसी विश्‍व कप 2021 भारत में ही होना था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसे यूएई में कराने का फैसला किया गया है. विश्‍व कप 2021 में दुनिया भर की नई और पुरानी टीमें एक दूसरे के सामने होंगी. टीम इंडिया का भी ऐलान विश्‍व कप के लिए हो गया है, भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्‍तान से होने जा रहा है. भारत और पाकिस्‍तान को इस बार एक ही ग्रुप में रखा गया है. जिस ग्रुप में भारत और पाकिस्‍तान हैं, उसी में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान भी हैं. साथ ही एक क्वालीफायर टीम भी भारत के ग्रुप में आएगी. 24 अक्‍टूबर को भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज करेगी और लंबे अर्से बाद भारत और पाकिस्‍तान की टीमें आमने सामने होंगी. हालांकि खास बात ये भी है कि अभी तक चाहे वन डे विश्‍व कप हो या फिर टी20 विश्‍व कप पाकिस्‍तान की टीम कभी भारतीय टीम से जीतने में कामयाब नहीं हो पाई है. इस बीच आईसीसी ने क्रिकेट फैंस को एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है. 

Category

🥇
Sports

Recommended