Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
आगरा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने बिजली की समस्याओं को लेकर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का घेराव किया। सपाइयों के लिए के कार्यालय के गेट नहीं खोले गए। भारी पुलिस फोर्स सुबह से गेटों पर तैनात रहा। सर्विस रोड किनारे सपाइयों ने विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी की। जबरन गेट के अंदर घुसने पर पुलिस ने सपाइयों पर लाठियां भांजी। शहर अध्यक्ष वाजिद निसार सहित कई पदाधिकारी घायल हुए। पुलिस कार्रवाई से भगदड़ मच गई। जिसके बाद सपा नेता रामजी लाल, जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा, डॉ धर्मपाल सिंह व वाजिद निसार ने एमडी से मिलकर उन्हें ज्ञापन दिया।

Category

🗞
News

Recommended