Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
आईपीएल 2021 के बाद टी20 विश्‍व कप का आयोजन होना है. आईपीएल 2021 का फाइनल मैच 15 अक्‍टूबर को होगा, इसके बाद 17 अक्‍टूबर को विश्‍व कप 2021 शुरू हो जाएगा. विश्‍व कप भी यूएई में होगा, जहां इस वक्‍त आईपीएल खेला जा रहा है. अब आईपीएल के बीच दर्शकों को सबसे ज्‍यादा इंतजार भारत और पाकिस्‍तान के मैच का है. भारत और पाकिस्‍तान एक ही ग्रुप में हैं और ये मैच 24 अक्‍टूबर को है. भारत और पाकिस्‍तान का मुकाबला अब आईसीसी के टूर्नामेंट में ही होता है, इसलिए दर्शकों को इसके लिए लंबा इंतजार भी करना पड़ता है. अब चंद दिन बाद ही भारत और पाकिस्‍तान की टीमें आमने सामने होंगी. इससे पहले साल 2019 के वन डे विश्‍व कप में दोनों टीमों के बीच मैच हुआ था. इस बीच एक बुरी खबर ये है कि भारत और पाकिस्‍तान का मुकाबले के लिए अगर आपने अभी तक अपनी टिकट बुक नहीं कराई है तो अब आप स्‍टेडियम में बैठकर सीधे मैच नहीं देख पाएंगे. 

Category

🥇
Sports

Recommended