Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसानों के परिजनों से मिलने के लिए राहुल गांधी आज दो राज्यों के सीएम के साथ लखनऊ और लखीमपुर जाएंगे। इसे लेकर राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल ने बताया कि ये प्रेस कॉन्फ्रेंस किसानों के लिए और लखीमपुर में मारे गए किसानों से जुड़े मुद्दे को लेकर है। राहुल गांधी ने कहा कि कुछ समय से सरकार किसानों पर हमला कर रही है। एक ओर किसानों को जीप के नीचे कुचलकर मारा जा रहा है। बीजेपी के मंत्री और उनके बेटे की बात हो रही है, उनपर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ व्यवस्थित तरीके से किसानों पर लगातार आक्रमण हो रहा है।

#RahulGandhi #LakhimpurKheri #LakhimpurKheriViolence

Category

🤖
Tech

Recommended