Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
Hemkund Sahib के कपाट रविवार दोपहर डेढ बजे शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। रविवार सुबह नौ बजे से हेमकुंड साहिब स्थित गुरुद्वारे में शबद कीर्तन शुरू हुआ, जो दोपहर 12 बजे तक चलेगा।उसके बाद साढ़े बारह बजे इस साल की अंतिम अरदास होगी। दोपहर एक बजे पवित्र गुरुग्रंथ साहिब का हुकुमनामा लिया जाएगा और पवित्र गुरुग्रंथ साहिब को पंजाब से आए विशेष बैंड की धुन के साथ पंच प्यारों की अगुवाई में दरबार साहिब से सचखंड साहिब (गर्भग्रह) में लाया जाएगा।इसी के साथ दोपहर ढेड बजे हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे।हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि अत्यधिक ठंड और विपरीत मौसम को देखते हुए ट्रस्ट ने 10 अक्तूबर को कपाट बंद करने का निर्णय लिया है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended