Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
Maa Katyayani Aarti: नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। पुराणों के अनुसार असुरों का संहार करने, भक्तों को अभय दान देने और देवताओं का कल्याण करने के लिए ही माता ने नौ रूप का अवतार लिया था। नवरात्रि में हर दिन अलग-अलग माताओं की पूजा की जाती हैं। नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यताओं के अनुसार कात्यायनी मां की पूजा मन को मजबूत करने के साथ-साथ इंद्रियों को वश में करने का काम करती हैं। धर्म के अनुसार अविवाहित व्यक्तियों के लिए मां कात्यायनी की पूजा बेहद लाभदायक होती है। देवी कात्यायनी का यह स्वरूप बेहद शांत और मनमोहक हैं। ग्रंथों के अनुसार देवी कात्यायनी ने महिषासुर का मर्दन करने के लिए यह रूप लिया था।

Category

🗞
News
Comments

Recommended