Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
हादसा आगरा जनपद के पिढौरा क्षेत्र के गांव रीठई में घटित हुआ। घर के कार्य के लिए कुछ महिलाएं और बच्चे मिट्टी लेने गए थे। अचानक मिट्टी की ढाय भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में तीन बच्चे व एक महिला मिट्टी के नीचे दब गए। कुछ लोगों ने मिट्टी की ढाय गिरने की सूचना दी तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। मिट्टी से सभी को निकाला गया लेकिन एक बच्ची की मौत हो चुकी थी। परिवार में बच्ची की मौत से कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी है। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Category

🗞
News

Recommended