Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
Maharashtra Bandh Updates: महाराष्ट्र में लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में आयोजित बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। सत्ताधारी गठबंधन की ओर से आयोजित बंद के चलते राज्य के कई जिलों में दुकानें बंद रहीं और मुंबई एवं पुणे जैसे शहरों में लोकल बसें भी बंद रहीं। हालांकि लोकल ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से चलता रहा। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बंद का समर्थन मुंबई, पुणे, ठाणे और नासिक की कई ट्रेडर्स एसोसिएशन ने भी किया। सोमवार को सुबह मुंबई और पुणे जैसे शहरों में कुछ बसें भी चलती दिखीं और लोग यात्रा करते नजर आए, लेकिन सत्ताधारी दलों के कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद ये बसें भी बंद हो गईं। बंद से जुड़ी अपडेट पर पेश है जनसत्ता की ये रिपोर्ट...

Category

🗞
News
Comments

Recommended