Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
Sanjay Singh Uttar Pradesh: आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को बीजेपी वर्कर्स ने काले झंडे दिखाए और उन पर स्याही फेंकने की कोशिश की। संजय सिंह अंबेडकर नगर में सभा को संबोधित करने जा रहे थे तब उनके साथ यह हरकत की गई। इस दौरान बीजेपी के लोगों ने वापस जाने की मांग को लेकर उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
आप सांसद ने ट्वीट किया- 300 यूनिट फ्री बिजली पर सभा करने जलालपुर आंबेडकर नगर पहुंचा तो गाड़ी पर हमला करने भाजपा कार्यकर्ता पहुंच गए। काला झंडा भी दिखाया। लेकिन आदित्यनाथ जी थोड़ी ज़्यादा संख्या में लोगों को भेजा कीजिए। भाजपा यहां बहुत कमजोर है।

Category

🗞
News

Recommended