Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा लेकर बुधवार को आगरा पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी से गठबंधन की अपनी पुरानी इच्छा जाहिर की है। उनका कहना है कि 2022 के चुनाव के लिए गठबंधन के लिए समाजवादी पार्टी उनकी प्राथमिकता में है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि कांग्रेस और भाजपा से गठबंधन नहीं होगा। सिर्फ समान विचारधारा वाले दलों से प्रसपा गठबंधन कर सकती है। 

Category

🗞
News

Recommended