Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
आईपीएल 2021 का सीजन अब खत्‍म होने को है. अब सभी की नजरें अगले साल के आईपीएल यानी 2022 के सीजन पर है. आठ टीमों का ये आईपीएल आखिरी होगा, इसके बाद दो नई टीमों की एंट्री हो रही है. यानी आईपीएल 2022 से टीमों की संख्‍या 10 हो जाएगी. बीसीसीआई ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि दस टीमें आईपीएल में होंगी. जो टीमें अभी खेल रही हैं, वो तो रहेंगी ही, साथ ही दो नई टीमें आएंगी. हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि दो नई टीमें कौन सी होंगी. हालांकि नए दावेदार कई हैं, नाम भी उनके सामने आ रहे हैं. हालांकि अगर आप दो नई टीमों का इंतजार कर रहे हैं तो इसके लिए आपको कुछ दिन और लगेगा. 

Category

🥇
Sports

Recommended