Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
साल 2001 में आई धमाकेदार ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर: एक प्रेमकथा’ दर्शकों को खूब पसंद आई थी। अब एक बार फिर से ‘गदर 2’ बनने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। फिल्म गदर में सकीना और तारा सिंह की लवस्टोरी दिखाई गई थी। अब इस आइकॉनिक फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाया जा रहा है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। यह एक तरह से इस शो के फैंस के लिए बड़ी खुश खबरी है। दरअसल, तारक मेहता शो अभी तक हफ्ते में 5 दिन टेलीकास्ट हुआ करता था। लेकिन अब मेकर्स ने फैसला लिया है कि शो को अब हफ्ते में 6 दिन टेलीकास्ट किया जाएगा। एक्ट्रेस हेमा मालिनी केबीसी 13 के स्पेशल एपिसोड ‘शानदार शुक्रवार’ में नजर आने वाली हैं। ऐसे में हेमा मालिनी अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर बैठी नजर आएंगी। हेमा मालिनी ‘कंप्यूटर महाशय’ के मुश्किल सवालों के जवाब तो देती दिखेंगी। साथ ही केबीसी के मंच पर अमिताभ बच्चन के साथ शोले ‘री-यूनियन’ भी करती नजर आएंगी।

Category

🎈
Fun

Recommended