Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की हमेशा आलोचना करने वाले भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने आईपीएल फाइनल से पहले तारीफ की है. गंभीर ने कहा कि धोनी भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल रहे हों, लेकिन वो कोलकाता के कप्तान ऑयन मॉर्गन से काफी बेहतर हैं. गंभीर ने कहा, फॉर्म के दृष्टिकोण से धोनी की तुलना में मॉर्गन सबसे खराब फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं. हालांकि गंभीर ने यह भी कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान एमएस धोनी और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन की तुलना नहीं करनी चाहिए, जबकि दोनों खिलाड़ियों का बल्ले से समान रिकॉर्ड है.

Category

🥇
Sports

Recommended