Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
टी20 विश्‍व कप 2021 अब शुरू होने वाला है. इसके लिए सभी टीमें और खिलाड़ी यूएई पहुंच चुके हैं. क्‍योंकि इस बार का विश्‍व कप भी यूएई में ही हो रहा है. वैसे तो विश्‍व कप 2021 की मेजबानी भारत को करनी थी, लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण इसे यूएई ट्रांसफर कर दिया गया है. हालांकि इसकी मेजबानी भारत ही करेगा. इस बीच टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी अपने पहले मैच के लिए तैयार है. भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्‍तान से होने वाला है, क्‍योंकि आईसीसी ने इन दोनों को एक ही ग्रुप में रखा है. ये हाईवोल्‍टेज मैच 24 अक्‍टूबर को दुबई में होगा. अब टीवी पर और सोशल मीडिया पर आईपीएल का खुमार कुछ कम हो रहा है और भारत पाकिस्‍तान मैच के विज्ञापन ज्‍यादा देखने के लिए मिल रहे हैं. इस बीच एक बार फिर भारत पाकिस्‍तान मैच से पहले मौका मौका नाम का विज्ञापन सामने आ गया है. जो तेजी के साथ वायरल भी हो रहा है. 

Category

🥇
Sports

Recommended