Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
आज के दिन हर साल 16 अक्टूबर को पुरे विश्व में वर्ल्ड एनेस्थीसिया दिवस (World Anaesthesia Day ) मनाया जाता है. शैल्य चिकित्सा में एनेस्थीसिया का विशेष महत्व है. आज के दिन पहली बार एनेस्थीसिया का प्रयोग किया गया था. डॉक्टर्स की मानें तो सर्जरी में सर्जन और एनेस्थीसिया दोनों की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है. क्यूंकि आप भी जानते है बिना एनेस्थीसिया ( Anasthesia ) दिए सर्जरी करना बेहद मुश्किल है. एनेस्थीसिया ने न सिर्फ सर्जरी को आसान बना दिया है बल्कि मरीज को भी दर्द ज्यादा महसूस न हो इसमें भी मदद करता है. आपको बता दें कि 1846 में डायथाइल ईथर एनेस्थीसिया (Diethyl ether anaesthesia ) के पहले सफल प्रदर्शन को चिह्नित करते हुए, हर साल 16 अक्टूबर को विश्व संज्ञाहरण दिवस मनाया जाता है. कुछ देशों में इसे राष्ट्रीय संज्ञाहरण दिवस या ईथर दिवस के रूप में भी जाना जाता है, यह इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है. 

Recommended