Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
कांग्रेस में घमासान के बीच सोनिया गांधी की अध्यक्षता में सीडब्ल्यूसी की बैठक हुई। संगठन में बदलाव की मांग कर रहे कांग्रेस के उन बागी नेताओं पर निशाना साधते हुए सोनिया गांधी ने यह कहकर जवाब दे दिया कि मैं ही हूं कांग्रेस की ‘बॉस’...सोनिया  गांधी  ने ये भी साफ करने की कोशिश की कि वो ही पार्टी की स्थायी अध्यक्ष हैं और उनसे बात करने के लिए मीडिया का सहारा लेने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष और संगठन में चुनाव के मद्देनजर हो रही इस बैठक में सोनिया गांधी ने अपनी शुरुआती टिप्पणी में ही कहा कि कांग्रेस का हर सदस्य चाहता है कि पार्टी का पुनरुद्धार हो लेकिन इसके लिए एकता और पार्टी के हितों को प्राथमिकता देने की जरूरत है...यानी सोनिया गांधी के मुताबिक पार्टी एकता हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही है...जबकी कांग्रेस में कई ऐसे दिग्गज और पुराने नेता हैं जो नेतृत्व को ही सबसे बड़ा मुद्दा बता रहे हैं...आज होगी इसी सबसे बड़े मुद्दे पर बेबाक बहस....लेकिन सबसे पहले रिपोर्ट देखिए...
#SabseBadaMudda #UPElections2022 #CongressNews

Category

🗞
News

Recommended