Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
ड्रग केस में फंसे आर्यन खान (Aryan Khan) एक दिन ऐसा काम करेंगे कि एनसीबी के अफसर उन पर नाज करेंगे. यहां तक की एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) को उन पर गर्व होगा. यह वादा खुद आर्यन खान ने समीर वानखेड़े से किया है. कई मीडिया रिपोर्ट ने यह दावा किया है कि एनसीबी के अफसर समीर वानखेड़े ने आर्यन की काउंसलिंग की. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आर्यन खान ने  काउंसलिंग के दौरान वानखेड़े से वादा किया कि वह जेल से निकलने के बाद गरीबों और कमजोर लोगों की सहायता करेंगे. इसके अलावा वानखेड़े से आर्यन ने कहा कि वह जिंदगी में जरूर कुछ ऐसा कर दिखाएंगे, जिस पर उनको गर्व होगा. 
#sameerwankhed #ShahrukhKhanSon 
 

Category

🎈
Fun

Recommended