Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
Covid19 Vaccination Center: कोरोना महामारी से जंग के लिए अब 2 से 17 साल के बीच के बच्चों को जल्द ही कोरोना टीका लगने जा रहा है। फिलहाल इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया है लेकिन तैयारियां अभी से ही शुरू हो गई। इसे लेकर दिल्ली में पहली बार किड फ्रेंडली (kid-friendly vaccination center) कोविड-19 टीकाकरण केंद्र का सेटअप तैयार किया गया है। जो कि खिलौने, इलेक्ट्रिक गैजेट, गेम और तरह-तरह के म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट से भरे हुए हैं, ताकि टीकाकरण प्रक्रिया के दौरान बच्चे बोर न फील करें, उनका मन लगा रहे। इस सेटअप को बनाने का एक ये भी उद्देश्य है कि वैक्सीन लगाने से पहले बच्चे नर्वस न हो।

Category

🗞
News

Recommended