Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा को मानहानि का नोटिस भेजा है। साथ ही इस कपल ने एक्ट्रेस से 50 करोड़ का हर्जाना भी मांगा है। शिल्पा और राज ने यह एक्शन कई बार चेतावनी देने के बाद लिया है। इससे पहले शिल्पा और राज के वकील ने कहा था, 'शर्लिन चोपड़ा जो भी मीडिया में जो भी बयान दे रही हैं, वह कानूनी दायरे में होना चाहिए। मेरे मुवक्किल के खिलाफ प्रेस वार्ता करना, उन्हें बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है। शर्लिन चोपड़ा द्वारा कही गई बात का कोर्ट में उनके खिलाफ उपयोग किया जाएगा।शर्लिन चोपड़ा ने राज और शिल्पा के खिलाफ 14 अक्तूबर को एफआईआर दर्ज कराई थी। शर्लिन ने यह शिकायत धोखाधड़ी करने और मानसिक प्रताड़ना के लिए दर्ज करवाई थी। शिल्पा और राज के वकील ने एक बयान में कहा, शर्लिन चोपड़ा द्वारा राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप मनगढ़ंत, झूठे, तुच्छ, निराधार और बिना किसी सबूत के हैं। यह सब शर्लिन चोपड़ा ने राज और शिल्पा की छवि को बदनाम करने के लिए और पैसे वसूली करने के लिए किया है।

Category

🗞
News

Recommended