Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
टी20 विश्‍व कप 2021 शुरू हो गया है. कुछ टीमों के बीच मैच भी हो रहे हैं. टीम इंडिया ने अपने प्रैक्‍टिस मैच खेलने शुरू कर दिए हैं, एक मैच भारत ने इंग्‍लैंड के खिलाफ खेल लिया है. जिसमें भारत ने इंग्‍लैंड को बुरी तरह से हरा दिया है. अब भारतीय टीम को ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ एक और मैच खेलना है. इसके बाद टीम इंडिया को पाकिस्‍तान के खिलाफ मैदान में उतरना है. ये मैच हाईवोल्‍टेज मैच होने की पूरी संभावना है. भारतीय टीम इस मैच की तैयारी में जुटी हुई है, लेकिन इस बीच पाकिस्‍तान में अभी से हड़कंप सा मचा हुआ है. पाकिस्‍तान में ऐसा हाहाकार मचा है, जैसे पता नहीं मैच होने का जा रहा है या फिर युद्ध. पाकिस्‍तान को अभी से इस बात का डर सताने लगा है कि कहीं भारतीय टीम फिर से पाकिस्‍तान को पटकनी न दे दे. इसलिए वहां अभी से माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है. 

Category

🥇
Sports

Recommended