Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
शरद पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी ने श्वेत वस्त्र और बंसी धारण कर भक्तों को दर्शन दिए। मंदिर को सफेद रंग की गुब्बारों एवं वस्त्रों से सजाया गया। बुधवार सुबह लगभग 8:00 बजे पट खुलते ही भक्तों की भीड़ मंदिर में प्रवेश करने लगी। मंदिर प्रांगण ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। निकुंजरास के भाव में वृक्ष की छांव में, श्वेत वस्त्रों और आभूषणों से सजकर ठाकुरजी वर्ष में सिर्फ एक बार हाथों में बंसी धारण कर भक्तों को दर्शन देते हैं। आज यह अवसर है। शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालु अपने आराध्य के दिव्य दर्शन करने के लिए भक्त पहुंचे।

Category

🗞
News

Recommended