Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
कार्तिक मास में वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दीपदान की अनोखी परंपरा चली आ रही है। इसी के तहत दीपदान महोत्सव में शामिल होकर श्रद्धालु भी पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। मंदिर में प्रतिदिन शाम को तेल के 1008 दीपक जलाए जा रहे हैं। इस दीपदान सेवा की शुरुआत ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत अशोक गोस्वामी के दादा फुंदीलाल गोस्वामी ने लगभग 104 वर्ष पूर्व की थी। इसका अब तक निर्वहन किया जा रहा है। यह दीपदान सिर्फ बांकेबिहारी मंदिर में कार्तिक मास के दौरान होता है।

Category

🗞
News

Recommended