Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बीजेपी (BJP) पर हमला तेज कर दिया है. अखिलेश ने महंगाई, रोजगार और भ्रष्टाचार समेत तमाम मुद्दों को लेकर बीजेपी को आड़े हाथ लिया. अखिलेश ने सोमवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला. अखिलेश ने कहा कि आय दोगुनी का दावा करने वाले लोगों ने आज महंगाई दोगुनी कर दी है. अखिलेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी लगातार चीजों को बेच रही है. बीजेपी ने एयरपोर्ट, हवाई जहाज, पोर्ट रेलवे स्टेशन की जमीन सब बेच दी हैं.

Category

🗞
News

Recommended