Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
विश्‍व कप के इतिहास में पाकिस्‍तानी क्रिकेट टीम ने पहली बार टीम इंडिया को बुरी तरह से हरा दिया. वन डे विश्‍व कप हो या फिर टी20 ये पहली बार है, जब पाकिस्‍तानी टीम भारतीय टीम पर भारी पड़ी है. टी20 विश्‍व कप 2021 के पहले ही मैच में टीम इंडिया को बुरी तरह से 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. हालांकि सभी को इस बात की उम्‍मीद थी कि टीम इंडिया अपने पुराने रिकॉर्ड को जारी रखेगी और पाकिस्‍तान को हरा देगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. विराट कोहली भारत के ऐेसे पहले कप्‍तान बन गए हैं, जो पाकिस्‍तान से विश्‍व कप में हारे हैं. इसको लेकर विराट कोहली से लेकर पूरी टीम इंडिया लगातार आलोचनाओं के शिकार हो रही है. हालांकि इस बीच एक दिलचस्‍प वीडियो सामने आया है, जिसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान और अब मेंटॉर एमएस धोनी का वो बयान वायरल हो रहा है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी ने पहले ही भविष्‍यवाणी कर दी थी कि कभी न कभी टीम इंडिया को भारत से हार मिलेगी. अब अब जाकर उनकी बात सही साबित हो गई है. 

Category

🥇
Sports

Recommended