Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
आईपीएल (IPL) में एक समय लखनऊ की टीम को कोई फ्रेंचाइजी खरीदने को तैयार नहीं होती थी लेकिन अब लखनऊ की टीम 7 हजार करोड़ रुपये में बिकी है. कमाल की बात दौड़ में कई शहरों की टीम थी लेकिन लखनऊ और अहमदाबाद की सबसे ज्यादा बोली लगी. उसमें भी कमाल की बात ये है कि अहमदाबाद, जहां दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है, जिसमें करीब 1 लाख से ज्यादा दर्शक एकसाथ बैठ सकते हैं, वहां की टीम 5.6 हजार करोड़ रुपये में बिकी जबकि लखनऊ, जहां के स्टेडियम में सिर्फ 70 हजार लोग एक साथ बैठ सकते हैं, वहां 7 हजार करोड़ से ज्यादा में टीम बिकी. सभी क्रिकेट प्रेमी, इसकी वजह तलाशने में लगे हैं.
#IPL2022 #LucknowTeamIPL #AhmedabadTeamIPL

Category

🥇
Sports

Recommended