Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों एक के बाद एक माफीनामें लिख अपने राजनीतिक विरोधियों से सुलह करने में लगे हैं. कुछ दिन पहले यह ख़बर तब पहली बार सबके सामने आई थी जब अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के नेता विक्रम मजीठिया से लिखित माफी मांगी थी.

अब अरविंद केजरीवाल ने भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल से भी लिखित रूप से माफी मांगी है.

सवाल खड़ा होता है कि क्या अरविंद को दिल्ली की जनता से माफी नहीं मांगनी चाहिए जिसके सामने उन्होंने ये आरोप लगाए थे. उस जनता ने इन्हीं आरोपों पर भरोसा और कार्रवाई की उम्मीद में उन्हें 67 सीटों का प्रचंड बहुमत दिया था. इसी पर पेश है इस बार की टिप्पणी.

Category

🗞
News

Recommended