Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
दिल्ली के आर्क बिशप अनिल क्यूटो ने एक पत्र लिखकर अपील की है कि देश भर के पादरी 2019 में बनने वाली नई सरकार के लिए प्रार्थना अभियान शुरू करें और चुनाव से पहले हर शुक्रवार को उपवास रखकर सियासत में बदलाव की कामना ईश्वर से करें. आर्कबिशप के मुताबिक देश का सेक्युलर तानाबाना खतरे में है. हालांकि बाद में उन्होंने स्पष्टीकरण जारी किया कि उनके बयान का लेना देना मोदी या भाजपा से नहीं है.

सियासत में आस्था का घालमेल बेहद खतरनाक है, खासकर आधुनिक, सेक्युलर और लोकतांत्रिक शासन प्रणाली से आस्था का स्पष्ट अलगाव होना जरूरी है. भारत या इसके जैसे मिली-जुली धर्मों, आस्थाओं, भाषाओं और संस्कृतियों वाले देशों में यह बेहद जरूरी हो जाता है. इसी विषय पर है इस बार की टिप्पणी.

Category

🗞
News

Recommended