Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की पुरुष टीम शानदार खेल दिखा रही है. पाकिस्तान की पुरुष टीम भारतीय टीम को हराकर वर्ल्ड कप की शुरुआत की. इसके बाद टीम ने न्यूजीलैंड को भी पांच विकेट से हराया. इस वक्त पाकिस्तानी पुरुष टीम टेबल टॉप पर है. लेकिन बात करें पाकिस्तान की महिला टीम की तो पाकिस्तानी महिला टीम की 3 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं. आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान जारी कर इस बात की पुष्टी की है. पाकिस्तान की महिला टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है, जिसके लिए कराची के हनीफ मोहम्मद हाई परफॉर्मेंस सेंटर में टीम का कैंप लगा था. इस कैंप में सभी खिलाड़ियों का बुधवार को कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें 3 खिलाड़ी पॉजिटिव पाई गई हैं.

Category

🥇
Sports

Recommended