Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
बीसीसीआई ने आईपीएल 2022 की दो नई टीमों का ऐलान कर दिया है. आठ टीमों के अलावा लखनऊ और अहमदाबाद की दो नई टीमें भी इस बार आईपीएल में एंट्री ले रही हैं. इस तरह से कुल टीमों की संख्‍या दस हो जाएगी. इस बीच अब पता चल रहा है कि आईपीएल की आठ टीमें अपनी पहले की टीम से चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं. इसके लिए टीमों के पास दो ऑप्‍शन होंगे. पहला ऑप्‍शन तीन भारतीय खिलाड़ी और एक विदेशी खिलाड़ी है और दूसरा ऑप्‍शन ये है कि टीम दो भारतीय के साथ ही दो विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं. अब सभी की नजर इस बात पर है कि टीमें कौन कौन से खिलाड़ी रिटेन कर सकती हैं, वहीं ये भी देखना होगा कि बीसीसीआई इसके लिए आखिरी तारीख क्‍या तय करती है. माना जा रहा है कि दिसंबर तक टीमों को ये बताना होगा कि वे कौन कौन से खिलाड़ी रिटेन कर रही हैं, वहीं अगले साल जनवरी में मेगा ऑक्‍शन आयोजित किया जाएगा. 

Category

🥇
Sports

Recommended