Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
यहां 9 अगस्त को बड़े पैमाने पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था. बीबीसी और अल जजीरा ने इस प्रदर्शन का वीडियो जारी किया. हम ईद से एक दिन पहले (11 अगस्त) मस्जिद जिनाब साहेब आंचार, सौरा पहुंचे. वहां कम से कम 200 लोगों की भीड़ भारत के खिलाफ नारेबाजी कर रही थी. हमने पाया कि जिनाब साहेब मस्जिद के बाहर पीओके का वही झंडा लगा हुआ है. आज भी किसी छोटे-मोटे विरोध सभा का दृश्य मौजूद है. भीड़ में मौजूद लोग जो इस फ़ैसले से इत्तेफ़ाक़ नहीं रखते, उनका कहना है कि हमें हर तरीके से बाकी दुनिया से काट कर यह फ़ैसला हमारे ऊपर थोपने की कोशिश की जा रही है, हम इसे हरगिज़ नहीं मानेंगे.


To watch this and many more videos, click on http://www.newslaundry.com/

Category

🗞
News
Comments

Recommended