Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
आईपीएल 2022 को लेकर बीसीसीआई ने एक और बड़ी और अच्‍छी खबर दी है. बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि आईपीएल आठ पुरानी टीमें अपने चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं. इसके बारे में पहले ही संभावना जताई जा रही थी, वहीं बीसीसीआई ने ये भी साफ कर दिया है कि आईपीएल की दो नई टीमें ऑक्‍शन से पहले अपने साथ अधिक से अधिक तीन खिलाड़ी जोड़ सकेंगे, इसके बाद बाकी खिलाड़ी मेगा ऑक्‍शन में खरीदे जाएंगे. इतना ही नहीं बीसीसीआई ने इस पूरी प्रक्रिया के लिए आखिरी तारीख भी तय कर दी है, जब तक टीमें अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्‍ट बीसीसीआई को देंगी. 

Category

🥇
Sports

Recommended