Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
टी20 विश्‍व कप 2021 में आज टीम इंडिया का एक बड़ा मैच होना है. भारतीय टीम का मुकाबला न्‍यूजीलैंड से होना है. भारत और न्‍यूजीलैंड दोनों टीमें अपने पहले मैच हार चुकी हैं. दोनों को पाकिस्‍तानी टीम ने हराया है. इस बीच अब दोनों टीमें आमने सामने होने जा रही हैं. आज का मैच इसलिए खास है, क्‍योंकि जो भी टीम हारेगी उसका ये विश्‍व कप करीब करीब खत्‍म हो जाएगा. वहीं जो टीम जीतेगी, उसके लिए सेमीफाइनल में जाने का रास्‍ता खुला रहेगा. मैच के लिए टीम इंडिया ने खास रणनीति तैयार की है. टीम के मेंटॉर और भारत के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी ने विराट कोहली, रवि शास्‍त्री और बाकी टीम के साथ मिलकर ऐसा प्‍लान बनाया है, जिसे तोड़ पाना भारत के लिए आसान नहीं होने वाला. इस बीच सबसे ज्‍यादा नजर इस बात पर है कि टॉस कौन सी टीम जीतेगी. क्‍योंकि जो टीम टॉस जीतेगी, उसके मैच भी जीतने के चांस ज्‍यादा हो जाएंगे. हालांकि केवल टॉस पर ही मैच का फैसला हो जाएगा, ये भी नहीं कहा जा सकता. 

Category

🥇
Sports

Recommended