Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
बीते हफ्ते #PTI और #PrasarBharati में ठन गई. वैसे तो प्रसार भारती लंबे समय से ठाने हुए है. हुआ यूं कि भारत और #China के बीच चल रहे विवाद के बीच 25 जून को पीटीआई ने भारत में चीनी राजदूत सुन वीडॉन्ग का एक इंटरव्यू प्रकाशित किया. चीनी दूतावास ने इस पूरे इंटरव्यू से सिर्फ तीन मनचाहा सवाल उठाकर अपनी वेबसाइट पर लगा दिया. इससे ऐसा लगा कि पीटीआई ने चीनी प्रोपगैंडा को एक मंच दे दिया.

बाद में पीटीआई ने इस पर बयान जारी किया कि चीनी दूतावास ने जानबूझकर सिर्फ एक हिस्सा ही उठाया जबकि इंटरव्यू के बाकी हिस्से में चीनी राजदूत से कई कड़े सवाल पूछे गए हैं. लेकिन तब तक सोशल मीडिया के खलिहरों ने अंगड़ाई ले ली थी और पीटीआई पर हमला शुरू कर दिया था.

Sign up for our all-new media newsletter: https://bit.ly/StopPressNewsletter

स्वंतत्र मीडिया को सपोर्ट करे और न्यूज़लॉन्ड्री को सब्सक्राइब करे: https://bit.ly/TippaniSupport

To watch this and many more videos, click on http://www.newslaundry.com/

Follow and engage with us on social media:
Facebook: https://facebook.com/newslaundry
Twitter: https://twitter.com/newslaundry
Instagram: https://instagram.com/newslaundry

Category

🗞
News

Recommended